फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trailer broke down in the middle of the road, people struggled with traffic jam for five hours

Sonebhadra News: बीच सड़क खराब हुआ ट्रेलर, पांच घंटे जाम से जूझे लोग

Mon, 23 Dec 2024 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Trailer broke down in the middle of the road, people struggled with traffic jam for five hours
पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सोमवार की भोर से लगे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। भोर में मुर्धवा मोड़ से तीन किलोमीटर आगे बीजपुर की ओर जा रहा एक वाहन (ट्रेलर) खराब होकर आड़े-तिरछे खड़ा हो गया।
विज्ञापन

जिसकी वजह से जाम लगना शुरू हो गया। सुबह तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। धीरे-धीरे यह जाम मुर्धवा मोड़ तक पहुंच गया। जिसकी वजह से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर भी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। जाम के कारण सोमवार की सुबह लोगों को बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन

बीजपुर की ओर से आ रहे तमाम वाहन रनटोला से दुद्धी घूमकर आगे के लिए निकले। वहीं रेणुकूट से बीजपुर की ओर जाने वाले वाहन भी हाथीनाला, दुद्धी होकर आगे के लिए निकले। सुबह लगभग 10 बजे यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और जाम को समाप्त कराया। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed