{"_id":"676bdea7d24635add90e8f6e","slug":"tragic-accident-near-home-in-sonbhadra-young-man-died-wife-three-children-inconsolable-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News : घर से डेढ़ किमी दूर हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की माैत; बिलख पड़ी पत्नी और तीन बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News : घर से डेढ़ किमी दूर हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की माैत; बिलख पड़ी पत्नी और तीन बच्चे
Wed, 25 Dec 2024 04:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2024 04:00 PM IST
सार
Sonbhadra News : हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर म्योरपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। हादसा घर से थोड़ी दूर होने पर उसकी शिनाख्त भी हो गई। माैत की सूचना मिलते ही उसके तीन मासूम बच्चे और पत्नी बिलख पड़े थे।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और माैके पर जुटे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के जुर्रा गांव में बीती रात में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि ईश्वर प्रसाद (32) पुत्र राय सिंह निवासी जुर्रा थाना म्योरपुर मंगलवार की रात में करीब 11 बजे अपने घर से बाइक लेकर गांव में ही निकला था। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क किनारे बाइक सहित गंभीर हालत में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने देखते ही परिजनों को सूचना दिया। परिजन निजी वाहन से आधी रात को लेकर दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें। जहां डॉ. संजीव कुमार ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को मेमो के जरिये घटना की सूचना दी गई। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। सड़क हादसे में मृत ईश्वर के तीन संतानें हैं। जिसमें दो पुत्र राहुल (6), साहुल (4) और एक पुत्री छोटी (1) वर्ष की है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।