{"_id":"ef58a71bd60c5b8c844cacd971802d25","slug":"traffic-was-stalled-on-the-highway-for-12-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर 12 घंटे ठप रहा आवागमन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग पर 12 घंटे ठप रहा आवागमन
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Sat, 30 May 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर हिंदुआरी के पास ओवरब्रिज पर शनिवार को निर्माण कार्य होने से 12 घंटे तक आवागमन ठप रहा। जाम में फंसे लोग चिलचिलाती धूप में भूख और प्यास से तड़पते रहे।
पुलिस ने रूट परिवर्तित कर वाहनों को गंतव्य के लिए रवाना किया। लेकिन वाराणसी की ओर जाने वाले ट्रक खड़े रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह छह बजे से राबर्ट्सगंज कोतवाली के हिंदुआरी गांव में निर्माणाधीन
राजमार्ग पर चेतक कंपनी के लाइजनिंग मैनेजर गोकुल चौधरी की देखरेख में कर्मचारियों ने रेलवे फाटक पर स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर गर्डर डालने का कार्य शुरू किया।
इस वजह से राजमार्ग पर पूरी तरह आवागमन ठप हो गया। राबर्ट्सगंज की ओर से जाने वाले वाहनों को पुलिस ने हिंदुआरी तिराहे पर रोेक लिया। उधर, वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहनोें को तेंदू पुल के पास रोका गया।
विज्ञापन
इस वजह से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने परिवर्तित मार्ग से वाहनों को भेजा, लेकिन हजारों की संख्या में ट्रक खड़े रहे। कड़ी धूप में जाम फंसे लोग गला तर करने के लिए व्याकुल रहे।
वहीं निमार्ण कार्य के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो इसके मद्देनजर फोर्स के साथ कोतवाल रमाकांत पांडेय भ्रमण करते रहे। 12 घंटे बाद शाम छह बजे गर्डर डालने का कार्य समाप्त हुआ, तब जाकर राजमार्ग पर आवागमन बहाल हुआ।