{"_id":"68bb49e1fde82d40340ba6d0","slug":"traders-took-to-the-streets-when-the-theft-was-not-disclosed-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-133868-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारी सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारी सड़क पर उतरे
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रांसिंग के समीप चक्का जाम करने वालाे को समझाते कोतवाल। स्रोत जागरूक पाठक
सोनभद्र। राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार कस्बा और मरकरी चट्टी स्थित दो दुकानों में पिछले दिनों हुई लाखों की चोरी का खुलासा न होने से नाराज व्यवसायी शुक्रवार को सड़क पर उतर गए। रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास चक्काजाम कर पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप मढ़ा। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
देवरी गांव निवासी अक्षय सेठ की नई बाजार कस्बे में सराफा और उनके भाई दिलीप सेठ की मरकरी तालाब के पास फर्नीचर की दुकान है। गत 27 व 28 अगस्त की रात एक बजे के करीब छह से आठ की संख्या में चोरों ने बारी-बारी उनकी दुकानों में घुसकर चोरी लाखों का माल उड़ा दिया था। चोरों ने पूर्व प्रधान नामवर मौर्य के अहाते में खड़ी बाइक भी उड़ाई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस को मामले कोई ठोस कामयाबी नहीं मिली है। इससे व्यापारियाें में रोष हैं।
शुक्रवार की सुबह पीड़ितों ने रेलवे फाटक के पास बीच सड़क चौकी रखकर रॉबर्ट्सगंज-पन्नुगंज मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान व्यापारियों पर अत्याचार की दफ्ती भी लहराई गयी। जाम की सूचना पर कोतवाल गोपालजी गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि चोरी के मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।