फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Traders shall , if necessary, security

जरूरी हुआ तो व्यापारियों को िमलेगी सुरक्षा

Sun, 24 May 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sun, 24 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Traders shall , if necessary, security
अगर कोई व्यक्ति डरा, धमका कर रुपये की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस चौकी को दें। सूचना देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। ये बातें रविवार को चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में एएसपी शंभूशरण यादव ने व्यापारियों से कहीं।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यापारियों को मिलजुल कर नगर की समस्या दूर करना होगा। राबर्ट्सगंज नगर में एक जून से सड़क के चौड़ा करने का कार्य शुरू होगा। सड़क बनने से राहगीरों के अलावा व्यापारियों को फायदा मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर कोई व्यापारी बैंक से रुपये निकालने या जमा करने में खुद को असुरक्षित महसूस करता है तो उसकी मांग पर उसे फोर्स मुहैया कराई जाएगी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन ने कहा कि विकास के मुद्दे पर व्यापारी जिला प्रशासन के साथ है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष रतनलाल गर्ग और सर्राफा व्यापारी संघ केे अध्यक्ष मिठाई लाल सोनी ने कहा कि सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक बड़े वाहनों का नगर में प्रवेश न होने दिया जाए। मौके पर शिव, नवल वाजपेयी, विमल जालान, एजाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed