पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बाजारों में सुरक्षा प्रबंध बेहतर करने की रूपरेखा बनाई गई। सभी दुकानों में सीसी टीवी कैमरे लगाने की अपील की।
एसपी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कटिबद्ध है। भयमुक्त माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, जिससे व्यापार बेहतर ढंग से हो सके। इसमें व्यापारियों का सहयोग भी अपेक्षित है। सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसी टीवी कैमरा अवश्य लगवाएं। कैमरे की दिशा भी इस तरह से हो, जिससे पूरे दुकान की गतिविधि उसमें कैद हो सके। किसी भी घटना की स्थिति में कैमरे की फुटेज की मदद से अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। एसपी ने गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया। एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग, विमल अग्रवाल, मिठाईलाल सोनी, अजीत सिंह, चंदन केशरी, उमेश केशरी, संतोष केशरी, शरद जायसवाल, संकल्प द्विवेदी, श्रीकांत गुप्ता, अजीत कुमार, सूरज ओझा, राजू गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।