सोनभद्र। नगर के मध्य से गुजरी सड़क को स्टेट हाइवे घोषित करने के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) के पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। नगर से सटे पकरी, घुवास गांव होते हुए बाईपास बनाकर नगर को उड़जने से बचाने की मांग की गई।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि नगर की घनी आबादी वाले मुख्य बाजार धर्मशाला चौक से मेन चौक होते हुए रेलवे फाटक रोड को सरकार की तरफ से स्टेट हाईवे घोषित कर दिया गया है। यदि इस संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया गया तो नगर के सैकड़ों व्यापारी तबाह हो जाएंगे। लोगों ने नगर से सटे मानपुर, पकरी, घुवास नहर रोड पर ओवरब्रिज-बाईपास बनाकर नगर को बर्बाद होने से बचाने की मांग की। सदर ब्लाक उपाध्यक्ष पवन मौर्या, नगर अध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह व नगर सचिव गणेश सोनी, ब्यापारी अवधेश सेठ, अशोक सेठ आदि ने जनप्रतिनिधियों के ऊपर नगर को बर्बाद करने का आरोप लगाया। कहा कि किसी भी कीमत पर नगर मे स्टेट हाईवे के नाम पर सड़क नहीं बनने दिया जाएगा। यदि सड़क चौड़ीकरण के माफत कोई कार्रवाई हुई तो पूरा नगर आंदोलन करने को तैयार है। कहा कि बीते दिनों रामगढ़ मे नापी कराई गई है। कहा कि जरूरत पड़ा तो बाजार को बंद कराकर बड़े पैमाने पर आंदोलन कर जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से गणेश सोनी, पवन मौर्य, प्रेम, गोविन्द, रामबचन, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, प्रेम, राजाराम, राजेश आदि ब्यापारी मौजूद रहे।