फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tractor loaded with ballast overturned, driver died

Sonebhadra News: गिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Thu, 04 Jul 2024 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Tractor loaded with ballast overturned, driver died
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भरौली ग्राम पंचायत के मिश्रगवां में बृहस्पतिवार को गिट्टी लदी ट्रॉली लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटने चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राॅली को हटवाकर शव को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

भरौली ग्राम पंचायत निवासी लालधारी कोल (60) भरौली गांव में ही बिल्डिंग मैटेरियल के सप्लायर के यहां ट्रैक्टर चालक का काम करता था। बृहस्पतिवार को मिश्रगवां में ईंट, बालू और गिट्टी सप्लाई करना था। एक ट्रैक्टर ट्राॅली से ईंट और बालू पहुंचाने के बाद दोपहर दो बजे ट्राॅली में गिट्टी लादकर पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन

मिश्रगवां में चक रोड के नीचे ट्रैक्टर ट्राॅली उतारने के दौरान बारिश से ट्रैक्टर का पहिया फिसल कर पलट गया। ट्रैक्टर का चारों पहिया ऊपर हो गया और गिट्टी लदी ट्राली फंसकर ज्यों की त्यों खड़ी रह गई। सीट पर बैठा चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, घोरावल चौकी इंचार्ज अजय श्रीवास्तव ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे लालधारी को निकलवा कर सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लालधारी को एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले ट्रैक्टर से दबकर हुई थी बेटे की भी मौत
घोरावल। लालधारी के मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार सीएचसी पहुंचे। भतीजे रामपति ने बताया कि लालधारी घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भैसवार ग्राम पंचायत के सेमरिहवा टोला का मूल निवासी था और विगत 25 वर्षों से अपनी ससुराल भरौली में घर बनवाकर परिवार के साथ रह रहा था। लालधारी के बड़े पुत्र श्रीराम की भी पिछले साल चंदौली जिले में ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई थी। एक वर्ष के भीतर पहले जवान पुत्र और फिर सुहाग उजड़ने से लालधारी की पत्नी सीएचसी परिसर में रोते बिलखते बार बार बेसुध हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed