{"_id":"5fa199ee8ebc3e9b8f2e6caa","slug":"total-resolution-day-34-cases-out-of-289-settled-sonbhadra-news-vns5564204100","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: 289 में से 34 मामले निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: 289 में से 34 मामले निस्तारित
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के चारो तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 289 आवेदन पत्र आए जिसमें से 34 का निस्तारण हुआ और 255 मामले लंबित रह गए।
डीएम एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने राबर्ट्सगंज तहसील में लोगों की समस्या सुनी। यहां डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तहसील समाधान दिवस व कार्यालय दिवस में प्राप्त मुलाकाती जन शिकायतों का तत्काल गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। इससे जिले स्तर पर कम से कम जन शिकायतें प्रस्तुत हों। डीएम ने कहा कि विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें जैसे जन कल्याणकारी व विकास परक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देते हुए समस्याओं के निदान के संबंध में समय से कार्यवाही करें। यहां 144 शिकायतें आईं जिसमें से 11 निस्तारित हुए। इस दौरान एसडीएम केएस पांडेय, सीओ अभिनव यादव, तहसीलदार बीके वर्मा आदि मौजूद रहे।
दुद्धी: स्थानीय तहसील में एसडीएम रमेश कुमार ने समस्याएं सुनी। यहां 51 मामले आए जिसमें से नौ निस्तारित हुए। यहां सीओ, तहसीलदार दिनेश चंद्र मौजूद रहे।
घोरावल: यहां एएसपी आपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह, एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान 78 मामले आए जिसमें से 10 मामले निस्तारित हुए। यहां सीओ संजय वर्मा, तहसीलदार विकास पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
ओबरा: स्थानीय तहसील में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम प्रकाश चंद्र ने लोगों की समस्या सुनी। यहां 16 शिकायती पत्र पड़े जिसमें से चार मामले निस्तारित किये गये। इस दौरान तहसीलदार समेत अन्य मौजूद रहे।