फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Today, the Chief Minister will remain in the district for a quarter to three hours

आज पौने तीन घंटे तक जिले में रहेंगे मुख्यमंत्री

Sat, 21 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Today, the Chief Minister will remain in the district for a quarter to three hours
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सोनभद्र में विंध्य क्षेत्र की 23 पेयजल परियोजनाओं की आधार शिला रखने के लिए जिले में रहेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सुबह साढ़े दस बजे रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के करमांव गांव में आयोजित कार्यक्रम स्थल के पास बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह सुबह 10.40 बजे मंच पर पहुंचेंगे। यहां से वह विंध्य क्षेत्र से जुड़े 5555 करोड़ की लागत वाले सोनभद्र की 14 व मिर्जापुर की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जिले के गुरमुरा, झीलो, परासी के ग्रामीणों से वर्चुअल संवाद करके पीने के पानी की वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे तक करमांव गांव में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। यहां से वह दोपहर 1.10 बजे मिर्जापुर के लिए हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे। वह दोपहर 1.25 बजे मिर्जापुर के टांडा फाल स्थित गो आश्रय स्थल पहुंचेंगे। वहां गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के तहत स्कूल ड्रेस की सिलाई करने वाली महिलाओं को चेक वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न सवा दो बजे मिर्जापुर के महरौरा गांव स्थित अष्टभुजा निरीक्षण स्थल पहुंचेंगे। अपराह्न तीन बजे निरीक्षण स्थल से मां विंध्यवासिनी मंदिर जाएंगे। वहां दर्शन - पूजन के बाद उनका आगे का कार्यक्रम तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed