फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To pass the session, 32 thousand children did not get the dress

सत्र बीतने को, 32 हजार बच्चों को नहीं मिली ड्रेस

Fri, 11 Feb 2022 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
To pass the session, 32 thousand children did not get the dress
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों में ड्रेस वितरित न करके उसकी धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत दो लाख से अधिक बच्चों के ड्रेस के लिए उनके अभिभावकों के खाते में धनराशि भेज दी गई लेकिन अभी तक करीब 32 हजार बच्चों को ड्रेस के लिए धनराशि नहीं मिल सकी है। इस नाते इन बच्चों का ड्रेेस नहीं बन सका है। ऐसे में यदि परिषदीय विद्यालय खुलते हैं तो बच्चों को बिना ड्रेस के ही स्कूल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में करीब 2.70 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पंजीकृत बच्चों को सरकार पहले अपने स्तर से जूता-मोजा, बैग, ड्रेस आदि का वितरण कराती रही है लेकिन इसमें गड़बड़ी और घोटालों की शिकायतों के मद्देनजर इस वर्ष व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। अब डीबीटी के जरिये हर बच्चे के अभिभावक के खाते में सीधे धनराशि भेजी जा रही है। पंजीकृत करीब दो लाख 38 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1100-1100 रुपये की धनराशि भेेजी जा चुकी है लेकिन अभी तक करीब 32 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं मिल सकी है। कारण कि किसी के बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है तो किसी का फीडिंग के दौरान खाता संख्या गलत हो गया है। इस नाते अभी तक धनराशि नहीं मिल सकी है। बैंक में धनराशि न पहुंचने से अभी तक अभिभावक अपने बच्चों का ड्रेस नहीं बनवा सके हैं। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा सत्र बीतने को है लेकिन अब तक धनराशि न मिली है। जबकि इसके लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 11 प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों के खाते में अभी धनराशि भेजी जानी है। जिनकी संख्या करीब 30 से 32 हजार है। एक सप्ताह के अंदर धनराशि भेज दी जाएगी। जिन अभिभावकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है, वे जरूर लिंक करा लें। - हरिवंश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed