फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To clear the terrain

इलाके को खाली कराने के लिए नोकझोंक

Thu, 27 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 27 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण में लगाई जाने वाली सी परियोजना की जद में आ रहे झरियानाला के आसपास के क्षेत्र को खाली कराने गुरुवार को पहुंचे परियोजना प्रशासन के अधिकारियों एवं चबूतराधारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। परियोजना प्रशासन ने जगह खाली करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उधर चबूतराधारियों ने मांग की है कि परियोजना के जद में आने वाले रहवासियों की तरह ही उन्हें भी कहीं पर स्थान दिया जाए। 
विज्ञापन


      
सामाजिक प्रगति परिषद के अध्यक्ष सुशील मिश्रा संग्राम ने कहा कि जब तक इन लोगों को अन्यत्र कहीं पर स्थान नहीं दिया जाता तब तक इन लोगों को यहां से हटाया जाना न्यायपूर्ण नहीं है। उप महाप्रबंधक सिविल इं. आरके सिंह ने बताया कि सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से मिलकर एक सप्ताह के अंदर जगह खाली करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



बता दें कि एक माह पूर्व भी स्थानीय थाने में सदर एसडीएम, मुख्य महाप्रबंधक ओबरा तापीय परियोजना, ओबरा सीओ एवं ओबरा-सी के जद में आने वाले लोगों के बीच हुई बैठक के दौरान भी क्षेत्र को खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। सदर एसडीएम ने एक सप्ताह के अंदर जगह खाली नहीं करने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की बात भी कही थी। इं. एके सेठ, इं.राजीव कुमार, इं.आरपी मल्ल, इं.मकसूद अंसारी, इं.संजय महतो, इं. अदालत वर्मा आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed