फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tightening screws on white collar to protect illegal mining

अवैध खनन को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 16 Jul 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tightening screws on white collar to protect illegal mining
सोनभद्र। सख्ती के बावजूद जगह-जगह किए जा रहे अवैध खनन तथा वनकर्मियों एवं अन्य पर माफियाओं की तरफ से किए जा रहे हमले को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया है। रेडिय़ा में अवैध खनन रोकने गई वन कर्मियों की टीम पर हमले के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। इसमें अवैध खनन-परिवहन को संरक्षण देने में कुछ सफेदपोशों के नाम सामने आए हैं। घटना के वक्त आरोपियों के मोबाइल से हुई वार्ता में भी कुछ चर्चित नाम शामिल बताए जा रहे हैं। सभी को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के अन्य हिस्सों को छोड़ दें तो महज गुरमा वन रेंज में ही वनकर्मियों पर तीन बार हमला बोला जा चुका है। इससे पहले कोन, दुद्धी, वैनी, जुगैल इलाके में भी अवैध खननकर्ताओं द्वारा वनकर्मियों एवं प्रशासन के लोगों पर हमला बोलने की बात सामने आ चमुकी है। चार दिन पूर्व गुरमा वन रेंज के रेडिय़ा में हुई घटना के मामले में सख्ती दिखाते हुए चोपन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह के प्रकरण में पूर्व की घटना में भाजपा के एक पदाधिकारी के नाम एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को कुछ ऐसे नाम बताए हैं, जिनकी पकड़ सत्ता पक्ष के साथ एक साख वाले संगठन में भी अच्छी बताई जाती है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में जहां भी ऐसी घटनाएं हुईं हैं, वहां इस घटना में शामिल लोगों की जानकारी जुटाईप्त जा व्रही है। अवैध खननकताऱकओं, परिवहनकर्ताओं को कौन-कौन संरक्षण दे रहा है इसका पता लगवाया जा रहा है। संरक्षणकर्ताओं के खिलाफ भी जरूरी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अपराधी और उन्हें संरक्षण देने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed