फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   three workers died of suffocation

तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत

Fri, 24 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
three workers died of suffocation
जिले से सटे मध्यप्रदेश के नगर पालिका निगम बैढ़न कचनी मुख्य मार्ग पर सीवरेज टैंक में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। शुक्रवार को हादसा उस समय हुआ जब श्रमिक सीवरेज टैंक में तकनीकी सुधार कर रहे थे।
विज्ञापन

कचनी मुख्य मार्ग में दोपहर के समय केके स्पंज कंपनी की तरफ से सीवरेज टैंक व पाइपलाइन में आई तकनीकी खराबी को सुधारा जा रहा था। इसके लिए श्रमिक कन्हैयालाल यादव (35) निवासी चाचर, इंद्रभान सिंह (30) निवासी एचएन-10 भोपाल कार्य में लगे थे। इसी दौरान दोनों बेहोश हो गए। जब दो श्रमिकों की कोई आहट नहीं मिली तो संविदाकार ने तीसरे श्रमिक नागेंद्र रजक निवासी तेलदह को टैंक में जाने के लिए कहा। कई घंटे तक जब तीनों की आहट नहीं मिली तो खोजबीन शुरू की गई। प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद टैंक में फंसे तीनों श्रमिकों को रेस्क्यू करते हुए बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय (ट्रामा सेंटर) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना, एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह, एडीएम डीपी वर्मन, एसडीएम ऋषि पवार, सीएसपी देवेश पाठक आदि पहुंच गये। वहीं ट्रामा सेंटर में सांसद रीति पाठक, सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, चंद्रप्रताप विश्वकर्मा ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

घटना बेहद दुखद है। सीवरेज का कार्य निर्माणाधीन था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। तीन श्रमिकों की मौत का मुख्य कारण क्रियान्वयन एजेंसी की ओर से सुरक्षा के प्रति लापरवाही है। क्रियान्वयन एजेंसी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। मृतक के परिजनों के साथ हम सब खड़े हैं, उन्हें आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। - राजीव रंजन मीना, कलेक्टर- सिंगरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed