फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three Vidyut Sakhis rewarded for better work

बेहतर कार्य करने वाली तीन विद्युत सखियों को किया पुरस्कृत

Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three Vidyut Sakhis rewarded for better work
सदर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को विद्युत विभाग की ओर से विद्युत सखियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली तीन सखियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं विभाग की ओर से 52 विद्युत सखियों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूलने और महिलाओं को रोजगार देने के लिए बिजली विभाग की ओर से स्वयं सहायता की विद्युत सखियों की सहायता से बकाया वसूली और मीटर रिडिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सदर ब्लॉक सभागार में अधिशासी अभियंता इं. एसके सिंह की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि विशेष कार्यधिकारी वाणिज्य वाराणसी इं. ओपी दीक्षित उपस्थिति में विद्युत सखियों को मीटर रिडिंग व बकाया वसूली में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बेहतर कार्य कुशलता और सर्वाधिक बिल जमा कराने वाली तीन विद्युत सखियों करकी गांव निवासी रागिनी, बिचपई गांव निवासी ललिता व मानपुर निवासी राबिया को विशेष कार्याधिकारी वाणिज्य ओपी दिक्षीत और अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने प्रेसर कुकर देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान सहायक अभियंता आईटी अभिषेक कौशल ने सभी सखियों की समस्या को एक-एक कर सुना और उनका समाधान बताया। उन्होने बताया कि अब तक विद्युत सखियों के माध्यम से कुल 13 लाख बकाया की वसूली की गई है। कार्यक्रम के दौरान कुल 52 विद्युत सखियों को परिचय पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर डीसी एनआरएलम एके जौहरी, एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमजी रवि सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed