फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three trucks transporting ballast on fake forms were caught

फर्जी प्रपत्रों पर गिट्टी परिवहन कर रहे तीन ट्रक पकड़े गए

Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three trucks transporting ballast on fake forms were caught
सोनभद्र। फर्जी प्रपत्रों पर गिट्टी परिवहन कर रहे तीन ट्रकों को खनन विभाग के प्रवर्तन दल ने लोढ़ी के पास से पकड़ा। गिट्टी लदे इन ट्रकों को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। दो ट्रक जौनपुर जिले के हैं। ट्रक चालकों, क्रशर प्लांट संचालकों व खनन पट्टाधारकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खनन मोहर्रिर कुंदन कुमार की ओर से लोढ़ी टोल प्लाजा स्थित खनिज प्रवर्तन कार्यालय के समीप खनिज लदे वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अलग-अलग तीन ट्रकों को संदिग्ध होने पर पकड़ा गया। उनके पास मौजूद ईएमएम-11 प्रपत्र जांच में जाली पाया गया। कूट रचित ढंग से उसे तैयार किया गया है। जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी चालक जिलाजीत की ट्रक पर सूर्या क्रशर प्लांट बिल्ली मारकुंडी से 18 घन मीटर, जौनपुर के ही लाइन बाजार थाना क्षेत्र निवासी राजदेव के ट्रक पर ओम स्टोन कंपनी बिल्ली मारकुंडी से 11 घन मीटर और सोनभद्र निवासी चालक आनंद की ट्रक पर सूर्या क्रशर प्लांट से 14 घनमीटर गिट्टी लादा गया था। तीनों के प्रपत्र संदिग्ध होने पर गिट्टी लदे ट्रकों को खड़ा करा लिया गया है। तहरीर कोतवाली में दी गई है। कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण मिश्र ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed