फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three thousand fine recovered from encroachers, challan of 27 vehicles

अतिक्रमणकारियों से वसूला तीन हजार जुर्माना, 27 वाहनों का चालान

Sat, 07 May 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Three thousand fine recovered from encroachers, challan of 27 vehicles
जाम से जूझते नगर में तालाबों, नालियों व सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के मद्देनजर शनिवार को एसडीएम एसपी सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान 27 वाहनों का चालान किया गया और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों से 3000 रुपये समन शुल्क वसूला गया। अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई। ऐसा न करने पर बुलडोजर चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों व तालाबों पर अतिक्रमण को खाली करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। घोरावल नगर पंचायत में सार्वजनिक तालाब के भीटे का एग्रीमेंट किया गया है। उस पर दो दर्जन से अधिक पक्के निर्माण किए गए हैं। पक्का निर्माण खाली कराए जाने की नोटिस के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह, अधिशासी अधिकारी चेतन्य कुमार तिवारी, राजस्व निरीक्षक मटरू लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed