{"_id":"64739920b2a729109f00ebf6","slug":"three-smugglers-arrested-16-cattle-recovered-sonbhadra-news-c-20-1-227462-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन तस्कर गिरफ्तार, 16 मवेशी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन तस्कर गिरफ्तार, 16 मवेशी बरामद
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय पुलिस ने रविवार को अंतर प्रांतीय तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 16 पशुुओं को मुक्त कराया गया। आरोपियों को विभिन्न धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत के खोखरीमहुआ में पुलिस गश्त के दौरान 16 मवेशियों को मुक्त कराया गया। इस दौरान पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अंतरप्रांतीय स्तर पर पशुओं की तस्करी की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक पशुओं को किलबिल से जंगल के रास्ते दिघुल गांव ले जाया जा रहा था। इस दौरान दिघुल से झारखंड ले जाए जाने की बात कही गई है। पकड़े गए आरोपियों में समसुद्दीन निवासी दिघुल, जगनरायण गोस्वामी, चतुरी प्रसाद निवासी किरबिल को गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर चालान किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, एसआई बृजेश कुमार पांडेय, अहमद अली खान, मुकेश कुमार सरोज, प्रदीप कुमार मौर्य आदि शामिल रहे।
मिशन शक्ति अभियान व एंटी रोमियो के तहत किया जागरूक
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी पुलिस चौकी बीट क्षेत्र तृतीय में पुलिस ने रविवार को मिशन शक्ति अभियान एवम् एंटी रोमियो चेकिंग के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने महिला एवं युवतियों को हेल्प लाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098, 1076 और साइंबर क्राइम नंबर 1930 के बारे में जानकारी दिया। इस मौके पर महिला कांस्टेबल अर्चना वर्मा समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।