{"_id":"5e42f14e8ebc3ee5f523f652","slug":"three-policemen-including-suspended-inspector-reinstated-sonbhadra-news-vns5100545199","type":"story","status":"publish","title_hn":"उभ्भाकांड: निलंबित इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभ्भाकांड: निलंबित इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बहुचर्चित उभ्भाकांड में लापरवाही के आरोप में निलंबित निरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बहाल कर दिया है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघष में मारे गए 11 लोगों के मामले में उक्त पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
17 जुलाई 2019 को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के चलते 11 की मौत हो गई थी। इसमें तत्कालीन घोरावल थानाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, हल्का दारोगा लल्लन यादव व बीट के सिपाही सत्यजीत यादव को समय रहते प्रभावी कार्रवाई न करने, विवाद का ससमय समाधान न कराने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। तीनों पुलिस कर्मियों को सोमवार को उनके खिलाफ प्रचलित विभाग जांच/कार्यवाही पर बिना प्रतिकूल प्रभाव डाले पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव की तरफ से तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया गया है। निलंबन अवधि में नियमतीकरण के संबंध में अलग से आदेश पारित किया जाएगा। उभ्भाकांड के मामले में प्रदेश सरकार के निर्देश पर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में 28 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एसआईटी ने इसकी जांच भी पूरी कर चुकी है। उधर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने भी तीनों पुलिस कर्मियों को बहाल किए जाने की पुष्टि की है।