फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three injured including siblings in collision with bike and bicycle

बाइक और साइकिल की टक्कर में मौसेरे भाई बहन समेत तीन घायल

Fri, 01 Jan 2021 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Three injured including siblings in collision with bike and bicycle
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव में शुक्रवार को बाइक और साइकिल की टक्कर में मौसेरे भाई बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पड़वनिया निवासी अजय भारती पुत्र शिवनारायण शुक्रवार को अपनी मौसेरी बहन प्रियंका को नए साल पर कपड़ा खरीदवाने के लिए मिर्जापुर गया था। कपड़ा खरीदवाने के बाद अजय प्रियंका को उसके घर पहुंचाने धरमौली जा रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे केवली गांव में बस से पास लेने के दौरान अचानक एक साइकिल सवार वृद्ध सामने आ गया और बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार अजय व प्रियंका और साइकिल सवार रामहर्ष मिश्रा निवासी लखीमपुर खीरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी गई और तीनों घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed