फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three dengue patients found again in Renukoot

रेणुकूट में फिर मिले डेंगू के तीन मरीज

Tue, 14 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Three dengue patients found again in Renukoot
डेंगू पर रोकथाम के लिए एक तरफ अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी ओर नए मरीज मिलने की रफ्तार बनी हुई है। मंगलवार को भी जिले में डेंगू के तीन नए मामले मिले। तीनों मामले रेणुकूट के ही हैं। डेंगू के अब तक 23 मरीज मिल चुके हैं। इसमें सात का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से जारी डेंगू के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित रिहंद बांध के आसपास के इलाके हैं। सिर्फ हिंडाल्को क्षेत्र में ही 19 मरीज हैं। दो मरीज दुद्धी के हैं, जबकि चोपन और एक म्योरपुर का निवासी है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां जगह-जगह पानी एकत्रित होकर मच्छरों के प्रसार का कारण बन रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को रेणुकूट की पूनम (46), अर्चना (13) और कलावती (48) में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू जैसे लक्षणों के कारण संदेह के आधार पर 58 लोगों का सैंपल लेकर जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed