फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three bodies will be dumped in Baragaon

बड़ागांव में डंप होगा तीन निकायों का कूडा

Sun, 29 May 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three bodies will be dumped in Baragaon
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका समेत जिले की तीन निकायों का कूड़ा बड़ागांव में डंप किया जाएगा। घोरावल ब्लाक में शाहगंज के पास जमीन चिह्नित कर ली गई। चहारदीवारी निर्माण के लिए 23 लाख से अधिक की राशि भी जारी कर दी गई है। अब शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ होगा। इस डंपिंग ग्राउंड में घोरावल और चुर्क-गुरमा नगर पंचायत का भी कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। डंपिंग ग्राउंड न होने से कूड़ा निस्तारण में बाधा आ रही थी। अस्थाई तौर पर जहां-तहां कूड़ा फेंका जा रहा था। डंपिंग ग्राउंड के बाद अगले चरण में कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित घोरावल ब्लॉक के बड़ागांव में कूड़ा डंपिंग केंद्र बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन का चयन दो वर्ष पूर्व ही कर लिया गया था। वहां चहारदीवारी का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया था। लेकिन बाद में धनाभाव के कारण निर्माण कार्य रुक गया था। निर्माण शुरू करने के लिए पिछले महीने नगर पालिका प्रशासन की तरफ से 23.35 लाख रुपये जारी करते हुए टेंडर निकाला गया। तीन महीने में चहारदीवारी का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों की मानें तो चहारदीवारी बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कूड़ा डंपिंग स्थल बनने से बड़े शहरों की तर्ज पर यहां नगर पालिका परिषद सोनभद्र (राबर्ट्सगंज), नगर पंचायत चुर्क/गुरमा और नगर पंचायत घोरावल से निकलने वाला कूड़ा डंप किया जाएगा। आंकड़ों पर गौर करें तो नगर पालिका क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 15 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण होता है। वहीं चुर्क/गुरमा और नगर पंचायत घोरावल से प्रतिदिन लगभग चार से पांच मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण होता है।
विज्ञापन

कूड़ा ढोने को लेंगे बड़े वाहन
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के बड़ागांव में कूड़ा डंपिंग स्थल बनने के साथ ही तीनों निकायों में कूड़ा ढोने के लिए बड़े वाहन लिए जाएंगे। क्योंकि ट्रैक्टर-ट्राली से 18 किलोमीटर दूरी तय कर कूड़ा निस्तारण करना मुश्किल होगा। टीपर, डंपर लेने से कम समय में ज्यादा कूड़ा निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल ब्लॉक के बड़ागांव में करीब पांच एकड़ जमीन में कूड़ा डंपिंग स्थल बनाया जा रहा है। यहां नगर पालिका परिषद सोनभद्र के साथ ही चुर्क/गुरमा और घोरावल नगर पंचायत से निकलने वाला कूड़ा डंप किया जाएगा। -नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-स्वच्छ भारत मिशन नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed