फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three arrested including scrap dealer and bike thief in theft case

Sonebhadra News: चोरी के मामले में कबाड़ी और बाइक चोर सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including scrap dealer and bike thief in theft case
सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी से संबंधित मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जिले में लगातार हो रही चोरियों के तार कबाड़ का कारोबार करने वालों और कबाडि़यों से जुड़ रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में समय-समय पर कई ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जहां रेलवे के चोरी पार्टस, घरों से चोरी सामान, अन्य जिलों से चोरी वाहनों को यहां के कबाड़ की दुकानों से बरामद किया गया। ऐसे लोग अब पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। इस बीच 12 मार्च को तहसील गेट से मिर्जापुर निवासी अनुराग सिंह की बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। शनिवार को तीन लोगों नई बस्ती निवासी देवेंद्र शुक्ला, पूरब मोहाल दलित बस्ती निवासी मनोज सोनी और भांग वाली गली कस्बा राॅबर्टसगंज निवासी बब्लू 36 को गिरफ्तार किया। कबाड़ी भोला उर्फ रिजवान मौके से फरार हो गया। आरोपियों के संबंध में पुलिस ने बताया कि देवेंद्र शुक्ला बाइक चोरी करता था, जबकि मनोज सोनी और फरार कबाड़ी चोरी के सामान भी खरीदते थे। बल्लू बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राय ने बताया कि चारों की निशानदेही पर बल्लू की दुकान से चोरी हुई बाइक का इंजन व अन्य कई सामान बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed