फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three arrested in culpable homicide case

Sonebhadra News: गैर इरादतन हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in culpable homicide case
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव में पिछले दिनों हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र के बासडीह गांव निवासी लवकुश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी बहन शांति की शादी रौंप निवासी सूरज बियार के साथ हुई थी। सूरज की बड़े भाई पिंटू बियार से रंजिश थी। इसी विवाद में 16 मई की रात पिंटू बियार, उसकी पत्नी हीरावती, पुत्र पवन ने 16 मई की रात पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें सूरज गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान सूरज ने बुधवार को दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मामले से गैर इरादतन की धारा बढ़ाते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की सुबह तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed