फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thousands of trees with jungle fire

जंगल की आग से हजारों पेड़ हुए राख

Thu, 29 Mar 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूराो/सोनभद्र Updated Thu, 29 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thousands of trees with jungle fire
जंगल में लगी आग।
मार्च में ही जंगल में धधकती आग ने बड़ा नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। बुधवार को स्थानीय वन रेंज के कटौधी बीट में अबूझ हाल में लगी आग से हजारों की संख्या में रेशम कीट पालन के लिए लगाए गए अर्जुन के पेड़ जलकर स्वाहा हो गए। इससे रेशम विभाग को बड़ा झटका लगा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

 वन रेंज की कटौधीं बीट में मनबसा और कुसम्हा गांव के जंगल में बुधवार की दोपहर लगी आग से जंगल का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। इस दौरान 20 हेक्टेयर में लगे हजारों पौधे स्वाहा हो गए। वन कर्मियों के मुताबिक महुआ बीनने वालों द्वारा आग लगाए जाने से घटना हुई। वन दरोगा विजेंद्र कुमार ने कहा कि काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। रेशम विभाग के ओमप्रकाश ने कहा कि 20 हेक्टेयर में लगभग 25 हजार पौधे लगाए गए थे। जिस पर कीट पालन का काम किया जाता और रेशम क े कपड़े बनाए जाते, लेकिन पेड़ों के जल जाने की वजह से योजना को झटका लगा है। घटना के बाद अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed