{"_id":"6352b1f8d184f122876d041c","slug":"those-who-have-brought-ram-we-will-bring-them-people-swing-sonbhadra-news-vns6801713163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे... पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे... पर झूमे लोग
विज्ञापन
ओबरा के गांधी मैदान में सोनांचल महोत्सव में कीर्तन गायक प्रस्तुत करते कन्हैया मित्तल एवं भोजपुर
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाटू वाले श्याम जी कमाल हो गया, बावरा भी बाबा मालामाल हो गया..., जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे... जैसे गीतों पर बृहस्पतिवार की रात लोग खूब झूमे। भजन गायक कन्हैया मित्तल ने खाटू श्याम की भक्ति का ऐसा राग छेड़ा कि हर कोई देर रात उसमें गोते लगाता रहा। ओबरा के गांधी मैदान में कन्हैया मित्तल के साथ गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भी जुगलबंदी की। उन्होंने भी कई भक्ति गीत गुनगुनाए।
सोनांचल महोत्सव का आगाज दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद एक से बढ़कर एक भजन और गीतों की प्रस्तुतियां हुईं। दोनों कलाकारों ने देशभक्ति गीत ‘हम जिएंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए’..., ‘हर हर शंभू...’, ‘मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है...’ आदि गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में अपार जनसमूह उमड़ा रहा, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी विनीत सिंह, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. दीपक कुमार, महाप्रबंधक प्रशासन इं. जीके मिश्रा, भाजपा नेता रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा आदि रहे। संचालन संकट मोचन झा ने किया।

ओबरा के गांधी मैदान में सोनांचल महोत्सव में कीर्तन गायक प्रस्तुत करते कन्हैया मित्तल एवं भोजपुर- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन