फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Those who blacklist drugs will be charged

दवाओं की कालाबाजारी करने वालों पर लगेगा रासुका

Wed, 21 Apr 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Those who blacklist drugs will be charged
सोनभद्र। जिले मे कोरोना संक्रमितों के संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए कुछ जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी शुरू है। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम समेत अन्य अधिकारियों को जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को गिरफ्तार कर रासुका समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उक्त निर्देश के क्रम में डीएम ने सभी एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में रेमडेसिविर इंजेक्शन और फैबीफ्लू जैसी जीवनरक्षक मानी जा रही दवाओं की आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को सख्त निर्देश दिए कि इन जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर और रासुका जैसे एक्ट के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में एक विशेष टीम गठित कर प्रदेश में छापा मार कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनरक्षक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए आवश्यक है कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। रेमडेसिविर उत्पादनकर्ता कंपनियों से लगातार संपर्क में रहें। इसके अलावा, सभी ऑक्सीजन भराव केंद्रों पर जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की जाए। यह सुनिश्चित करें कि ऑक्सीजन का वितरण पारदर्शी ढंग से हो। ऑक्सीजन टैंकर को जीपीएस से जोड़ा जाए तथा प्लांट्स पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वाले बक्से नही जाएंगे। जिला प्रशासन दवाओं की कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित करने में जुटा है।
विज्ञापन

वर्जन-
जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी-सोनभद्र ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed