फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Those driving illegal vehicle stand will go to jail

अवैध वाहन स्टैंड चलाने वाले जाएंगे जेल

Sun, 24 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Those driving illegal vehicle stand will go to jail
सोनभद्र। सिंडिकेट बनाकर अवैैध टैक्सी/बस/आटो स्टैंड संचालित करने वालों को पुलिस जेल भेजेगी। सूबे के अपर मुख्य सचिव गृह ने सभी एसपी को पत्र भेजकर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध टैक्सी स्टैंड संचालकों खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस आदेेश के क्रम में रविवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को शहरी और ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी जिलों के एसएसपी और पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर कहा है कि कई जिलों से अवैध टैक्सी स्टैंड के संचालन की शिकायतें मिल रही हैं। अवैध वाहन स्टैंड से न केवल जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ती जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाय। इस अभियान के परिणाम की विस्तृत रिपोर्ट भी शासन को उपलब्ध कराने को कहा है। अफसरों को यह प्रमाण पत्र भी देना होगा कि जिले में कोई भी अवैध टैक्सी, ऑटो या बस स्टैंड संचालित नहीं हो रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि अवैध स्टैंड के संचालन की आड़ में कुछ माफिया के धन उगाही करने की भी शिकायत मिली है। लिहाजा इसे गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाया जाय। जिले में कई जगहों पर अवैैैध आटो स्टैंड संचालित हो रहे हैं। पूर्व में स्टैंड पर वसूली को लेकर वाहन चालकों और स्टैंड संचालकों में विवाद भी हो चुका है। राबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन, शाहगंज, रामगढ़, दुद्दी, म्योरपुर, बभनी, घोरावल समेत अन्य कस्बों में नियमों को ताख पर रख कर कुछ लोग अवैध वाहन स्टैंड संचालित कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिसकर्मी कार्रवाई करने की बजाय मौन धारण किए रहते हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में अवैध वाहन स्टैंड संचालित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए द्वय एससपी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed