फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   This time women will be able to travel free in buses for 66 hours

Sonebhadra News: इस बार 66 घंटे तक बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

Wed, 06 Aug 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
This time women will be able to travel free in buses for 66 hours
सोनभद्र। रक्षाबंधन में बहनाें को भाई के घर तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। इस बार 66 घंटे मुफ्त सफर की सुविधा सुविधा जाएगी। महिलाएं आठ अगस्त को सुबह से 10 जुलाई की रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। पिछले साल उन्हें 48 घंटे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी। परिवहन निगम अतिरिक्त बसें भी चलाएगा।
विज्ञापन

जिले में बसें ही आवागमन का मुख्य साधन हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर बसों में भीड़ बढ़ जाती हैं। आदिवासी बहुल क्षेत्र की महिलाएं महंगा किराया के चलते कई बार दूर स्थित अपने भाई के घर नहीं पहुंच पातीं। बहनों के रक्षाबंधन को यादगार बनाते हुए उन्हें भाई के घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए योगी सरकार पिछले कई वर्षों से मुफ्त सफर का तोहफा दे रही है। पहले सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही मुफ्त यात्रा की व्यवस्था थी, जिसे बढ़ाकर बाद में 36 और पिछले वर्ष 48 घंटे का कर दिया गया था। अब इस वर्ष सरकार ने महिलाओं को 66 घंटे तक बिना किराया दिए बसों में सफर करने की सौगात दी है। यह व्यवस्था आठ अगस्त की सुबह छह बजे से दस अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। महिलाओं को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए इस दौरान रोडवेज अतिरिक्त बसों को भी रोड पर उतारेगा। इसके लिए चालक-परिचालकों की छुट्टी रद कर दी गई है।
विज्ञापन

---
सोनभद्र डिपो से संचालित हैं 72 बसें
जिले में रोडवेज के दो डिपो हैं। इसमें सोनभद्र डिपो में 72 बसों का बेड़ा है। इसमें ज्यादातर बसें वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ही संचालित हैं। इसके अलावा विंध्यनगर डिपो से भी अधिकांश बस इसी रूट पर है। काशी, कैंट, मिर्जापुर, प्रयागराज, जीरो रोड, चंदौली डिपो की भी बसों का संचालन इसी रूट पर होता है। इसके बाद मिर्जापुर रूट है। रामगढ़, दुद्धी, विंढमगंज, घोरावल के लिए भी बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पिछले साल 6297 महिलाओं ने की थी यात्रा
रक्षाबंधन पर पिछले साल जिले के सोनभद्र और विंध्य नगर डिपो की बसों से 6297 महिलाओं ने मुफ्त सफर किया था। अकेले सोनभद्र डिपो की बसों में 5110 महिलाओं ने सफर किया। महिलाओं को मुफ्त सफर कराने पर 525810 रुपये परिवहन निगम का खर्च हुआ। वहीं विंध्यनगर डिपो की बसों में 1187 महिलाएं सवार हुईं। इस तरह से दोनों डिपो की बसों में कुल 6297 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की। इनके यात्रा पर 671539 रुपये का खर्च परिवहन निगम का हुआ था।

---
वर्जन...
रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा आठ अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। ग्रामीण रूट पर भी जहां सवारियां रहेंगी, वहां बसें भेजी जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। - विश्राम, एआरएम, सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed