फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Third accused arrested in Santosh murder case

Sonebhadra News: संतोष हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in Santosh murder case
घोरावल। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं-1 निवासी संतोष भारती अपहरण व हत्या केस में पुलिस ने सोमवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि 29 मार्च को घोरावल कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी संतोष को 29 मार्च की सुबह कुछ लोग गल्ला लाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को कर्रीबरांव गांव स्थित पुलिया के नीचे फेंक दिया था। इस मामले में 30 मार्च को संतोष के पिता रामनाथ की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड नंबर पांच निवासी नीशू शाह उर्फ सद्दाम, उसके भाई आफताब और उसके पिता लल्लन के साथ संदीप उर्फ मिट्ठू अग्रहरि के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। बाद में शव मिलने पर हत्या की धाराएं बढ़ाई गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नीशू शाह और उसकी प्रेमिका काजल पाठक को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को नीशू के भाई आफताब उर्फ अल्ताबू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि आफताब उर्फ अल्ताबू को केवली गांव में वीरमति डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed