{"_id":"6a889c66f2c55da06c0af064","slug":"thieves-stole-poles-and-wires-from-the-khadiya-coal-mine-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-151790-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खड़िया कोयला खदान से खंभे और तार ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खड़िया कोयला खदान से खंभे और तार ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल की खड़िया कोयला खदान के पश्चिमी क्षेत्र से चोर कई बिजली के खंभे और तार (कंडक्टर) काटकर ले गए। गायब उपकरणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले में सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसी मामले में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के एक चर्चित कबाड़ी के यहां छापेमारी की।
कोयला खदानों में चोरी की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। खदानों के परिधीय क्षेत्र और यूपी-एमपी की सीमा से लगे इलाकों में कई कबाड़ की दुकानें संचालित हैं। चोरी की घटनाओं के बाद इन दुकानों पर पुलिस की कार्रवाई होती है।
लाखों रुपये के पोल और तार काटे जाने की घटना से कोल प्रबंधन में खलबली मच गई। इससे खदान क्षेत्र के कई कार्य भी प्रभावित हुए।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की टीम ने बृहस्पतिवार रात यूपी-एमपी सीमा पर स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान कंडक्टर समेत अन्य सामान मिलने का दावा किया गया। हालांकि, कार्रवाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।