फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thieves searched the locked house, took away jewelry and cash

बंद मकान को चोरों ने खंगाला, जेवरात और नकदी ले उड़े

Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Thieves searched the locked house, took away jewelry and cash
राबर्ट्सगंज इमरती कालोनी में चोरी की घटना दिखाती भुक्तभोगी महिला। - फोटो : SONBHADRA
सदर कोतवाली क्षेत्र के इमरती कॉलोनी में बंद एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत अन्य सामान ले उड़े। मंगलवार की रात उस मकान के किराएदार लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। बुधवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, स्वाट टीम, एसओजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चंदौली के चक्करघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही, शमशेरपुर गांव निवासी शैलेंद्र सिंह ने इमरती कॉलोनी में मकान बनवा रखा है। एक हिस्से में शैलेंद्र खुद निवास करते हैं और एक हिस्से को किराए पर बलिया निवासी अनिल कुमार को दे रखा है। अनिल एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर मैकेनिकल हेड काम करते हैं। तीन दिन पूर्व अनिल किसी काम से बलिया चले गए थे। इस बीच चोरों ने अनिल के कमरों और मकान मालिक के कमरों का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की रात बलिया से अनिल अपने कमरे पर पहुंचे तो कमरों के दरवाजे, आलमारी आदि का ताला टूटा देख हक्का बक्का रह गए। अनिल के मुताबिक सोने के हार, मंगलसूत्र, अंगूठी समेत अन्य जेवरात के अलावा नकदी चोरी हुआ है। वहीं, शैलेंद्र के बाहर होने के कारण उनके यहां से चोरी गए सामानों का विवरण पता नहीं चल सका है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, एसओजी प्रभारी साजिद सिद्दकी, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह ने गहनता से जांच की लेकिन मकान में सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लग पाया है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा का कहना है कि पीड़ित जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कहा कि चोरों की तलाश की जा रही है।

राबर्ट्सगंज इमरती कालोनी में चोरो ने तोड़ी आलमारी।

राबर्ट्सगंज इमरती कालोनी में चोरो ने तोड़ी आलमारी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed