फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   They were bringing ganja from Robertsganj to Saharanpur, three were caught

Sonebhadra News: राबर्ट्सगंज से गांजा लाकर ले जा रहे थे सहारनपुर, तीन दबोचे गए

Fri, 20 Oct 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
They were bringing ganja from Robertsganj to Saharanpur, three were caught
राबर्ट्सगंज से गांजा लेकर सहारनपुर जा रहे तीन युवकों को बृहस्पतिवार की भोर कैंट रेलवे स्टेशन के पास से सिगरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। तीनों की पहचान सहारनपुर जिले के सरसावा निवासी अर्जुन, रायपुर के नितिन कुमार और दुमेजड़ा गांव के अर्जुन के रूप में हुई है। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन ने गांजा जैसे मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कमिश्नरेट क्षेत्र में अभियान शुरू कराया है। बुधवार की आधी रात बाद सभी थानों की पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी रोडवेज कुलदीप कुमार मिश्रा के साथ चेकिंग कर रहे सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह को तीन युवक कैंट स्टेशन के समीप संदिग्ध प्रतीत हुए। तीनों के बैग की चेकिंग की गई तो उनके पास से 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुूआ। तीनों ने बताया कि वह कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में बीते पांच महीने से राबर्ट्सगंज से गांजा खरीद कर सहारनपुर ले जाते थे। गांजा को पुड़िया में भर कर तीनों अपने इलाके में बेचते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed