{"_id":"682f628ba3f4983836057962","slug":"thermal-backing-done-due-to-reduction-in-power-demand-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-128744-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली की मांग में कमी से कराई गई थर्मल बैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली की मांग में कमी से कराई गई थर्मल बैकिंग
विज्ञापन
अनपरा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं के कारण बृहस्पतिवार की सुबह से बिजली की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई। निगम सहित निजी क्षेत्र की इकाइयों से थर्मल बैकिंग कराई गई। हालांकि पीकऑवर में बिजली की अधिकतम मांग 29 हजार मेगावाट के आसपास बनी रही।
बुधवार की देर रात पीकऑवर में बिजली की मांग 29246 मेगावाट दर्ज की गई थी। बुधवार की देर रात प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर बिजली भी बाधित हुई। इस कारण बुधवार की देर रात 12 बजे के बाद बिजली की मांग में लगातार गिरावट दर्ज की जाती रही। देर रात बिजली की मांग कम होने के कारण उत्पादन निगम सहित निजी क्षेत्र की तापीय परियोजनाओं से भी थर्मल बैकिंग कराई गई। 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की सभी सातों इकाइयों से कुल 1071 मेगावाट, एक हजार मेगावाट की ओबरा की सभी पांचों इकाइयों से 417, ओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली इकाई से 295 मेगावाट और निजी क्षेत्र की 1200 मेगावाट की एमईआईएल की दोनों इकाइयों से 545 मेगावाट की थर्मल बैकिंग कराई गई।