{"_id":"6085b9ae8ebc3ed2002f7f71","slug":"there-will-be-no-election-for-the-post-of-head-in-four-gram-panchayats-sonbhadra-news-vns586756058","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए नहीं होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए नहीं होगा चुनाव
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। जितनी तेजी से जिला प्रशासन चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारी कर रहा है उससे कहीं ज्यादा तेजी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में है। पहले जिले के 629 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होना था, लेकिन अब चार ब्लाकों के चार ग्राम पंचायतों में मतदान नहीं कराया जाएगा। ऐसा इस लिए हो रहा है क्योंकि इन ग्राम पंचायतों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में से एक-एक प्रत्याशी की मौत हो गई है। इस तरह से अब महज 625 ग्राम पंचायतों में ही चुनाव कराया जाएगा।
जिले के 629 ग्राम पंचायतों में प्रधान, 781 वार्डों में क्षेत्र पंचायत सदस्य, 31 वार्डों में जिला पंचायत सदस्य और 7767 पदों के लिए ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव कराने के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। 17 व 18 अप्रैल को सभी पदों के लिए नामांकन हुआ। ग्राम प्रधान पद के लिए 629 ग्राम पंचायतों में प्रत्याशी मिले। सभी के नामांकन पत्रों की जांच हुई, चुनाव चिन्ह भी आवंटित हो गया। उसके बाद जिले के चार ग्राम पंचायतों के एक-एक प्रत्याशी की मौत हो गई। ऐसे में अब यहां चुनाव नहीं कराया जाएगा। आगे निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनावी प्रक्रिया की जाएगी। जहां-जहां चुनाव नहीं होना है उनमें नगवां ब्लाक के सरईगाढ़, घोरावल का गुरेठ, चतरा का करमांव व राबर्ट्सगंज ब्लाक का तरावां ग्राम पंचायत शामिल है।
इन प्रत्याशियों की हुई है मौत
बीते दिनों राबर्ट्सगंज ब्लाक के तरांवा की प्रधान प्रत्याशी मुन्नी देवी की मौत हो गई। ऐसे में यहां चुनाव नहीं होगा। इसी तरह नगवां ब्लाक के सरईगाढ़ ग्राम पंचायत के प्रत्याशी कैलाश प्रजापति की भी मौत हो गई। घोरावल के गुरेठ ग्राम पंचायत में दावेदारी करने वाले ठाकुर प्रसाद व चतरा के करमांव की प्रधान प्रत्याशी श्यामा देवी का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरुप पटेल ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के किसी प्रत्याशी की मौत हो चुकी है वहां चुनाव नहीं कराए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट सभी ब्लाकों से मंगाई गई है। बीडीसी, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव यथावत होंगे।