फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be appointment on 87 posts including 30 junior

Sonebhadra News: 30 जूनियर रेजीडेंट, 16 सीनियर रेजीडेंट सहित 87 पदों पर होगी नियुक्ति

Sun, 17 Dec 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
There will be appointment on 87 posts including 30 junior
सोनभद्र। जिले में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया तेज हो गई है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र में 30 जूनियर रेजीडेंट, 16 सीनियर रेजीडेंट, आठ आचार्य सहित 87 पदों पर नियुक्ती होनी है।
विज्ञापन

मई और जून के बीच मेडिकल कॉलेज के अधीन 26 जूनियर और दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया था। पीजी की पढ़ाई व अन्य बेहतर विकल्प मिलने पर करीब 20 जूनियर और दो सीनियर रेजिडेंट ने नौकरी छोड़ दिया। इससे व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसे दूर करने में विभाग जुट गया है। अब नए 30 जूनियर रेजीडेंट, 16 सीनियर रेजीडेंट की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। आगामी दिनों में नियुक्ति के बाद उपचार संबंधी सेवाएं बेहतर होगी। वहीं आठ आचार्य, 19 सह आचार्य और 14 सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

20 और 27 को होगा साक्षात्कार
ये 30 जूनियर रेजीडेंट, 16 सीनियर रेजीडेंट और आठ आचार्य, 19 सह आचार्य व 14 सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति अंतिम चरण में है। इसके लिए 20 दिसंबर और 27 दिसंबर को जिला अस्पताल सभागार में साक्षात्कार आयोजित किया गया है। ऐसे में जनवरी से नये चिकित्सकों के मिलने की उम्मीद है। इनमें विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य के साथ ही जूनियर रेजीडेंट और सीनियर रेजीडेंट की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इससे सोनभद्र के मरीजों को आने वाले दिनों में पहले से भी अधिक बेहतर सेवाएं मिलेंगी। -डॉ. एसके सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed