{"_id":"673393197dbdb0f6e5057086","slug":"there-was-no-cylinder-in-the-school-food-was-being-cooked-on-wood-stove-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120378-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विद्यालय में नहीं था सिलिंडर, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा था खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विद्यालय में नहीं था सिलिंडर, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा था खाना
विज्ञापन
म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने न्याय पंचायत जरहा के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। एक विद्यालय की रसोई में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था।
कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में कुल 340 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 275 उपस्थित रहे। कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में मल्टीप्ल हैंडवॉश यूनिट जर्जर अवस्था में मिला। रसोई में गैस की जगह लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बन रहा था। इस पर बीईओ ने कड़ी नाराजगी जताई।
प्रधानाध्यापिका आशा रानी को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि सबमर्सिबल चोरी हो गया है। कंपोजिट ग्रांट की धनराशि के खर्च का विवरण पूछा गया तो आलमारी की चाबी न होने की दलील दी गई।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय राय कॉलोनी पर प्रधानाध्यापिका कुसुम सिंह, सहायक अध्यापक पूनम कुमारी जायसवाल उपस्थिति थीं। पंजीकृत 87 बच्चों के सापेक्ष 70 उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय बीजपुर कॉलोनी में 65 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 55 बच्चे उपस्थित थे।
कंपोजिट विद्यालय सिरसोती में कुल 283 नामांकन के सापेक्ष 216 छात्र उपस्थित पाए गए एवं सभी शिक्षक उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नकटू पर कुल 23 नामांकित बच्चों में से 21 उपस्थित थे। शिक्षामित्र रंजन सिंह लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे।