फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There was a 10 gram stone deposited under the jaw

Sonebhadra News: जबड़े के नीचे जमा था 10 ग्राम स्टोन, ऑपरेशन कर निकाला

Wed, 10 Jan 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
There was a 10 gram stone deposited under the jaw
प्रदूषित जल अब जीभ और तालू के लिए भी खतरनाक हो गया है। इस कारण मरीजों के जबड़े में पेट और किडनी में होने वाली पथरी की तरह पत्थर बन रहा है। जिला अस्पताल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। घंटे भर चले ऑपरेशन में शनिवार को चिकित्सक ने 10 ग्राम का स्टोन निकाला।
विज्ञापन

जुगैल थाना क्षेत्र निवासी भागीरथी (60) को भोजन करने में परेशानी होती थी। खाना खाने के बाद मुंह में सूजन हो जाती थी। धीरे-धीरे परेशानी बढ़ने लगी। करीब 15 दिनों पूर्व वे जिला अस्पताल के दंतरोग विभाग में पहुंचे। डॉ. अमृत राय की जांच में सामने आया कि तालू के नीचे पत्थर जैसा कठोर पदार्थ जमा है।
विज्ञापन

जांच के बाद लार ग्रंथी में स्टोन (सीयलोलिथिएसिस बीमारी) बनना पाया गया। मंगलवार को वृद्ध के मुंह का ऑपरेशन कर पत्थर को निकाला गया। यह दस ग्राम वजन का था। इस तरह का जिले में यह पहला मामला था। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राय ने बताया कि कम पानी पीने या फिर बालू युक्त पानी के लगातार सेवन से कई बार लारग्रंथी में ब्लाकेज हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण धीरे-धीरे अंदर पत्थर के कड़ इकठ्ठे हो जाते हैं, जो इस बीमारी का रूप ले लेते हैं। उन्होंने बताया कि आपरेशन के बाद मरीज बिल्कुल स्वस्थ है। कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि स्वच्छ पेयजल को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed