{"_id":"6637be9bae323f15030f680d","slug":"there-is-no-provision-of-drinking-water-in-public-places-even-in-extreme-heat-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-112700-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भीषण गर्मी में भी सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भीषण गर्मी में भी सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलाें पर पेयजल के इंतजाम नहीं हैं। भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोडवेज बस स्टैंड, तहसील, नगर पालिका, रेलवे स्टेशन, ब्लॉक मुख्यालय आदि स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था बदहाल है।
अस्पताल से लेकर चट्टी-चौराहों पर लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हैं। जहां ठीक भी हैं, वहां पर उनका संचालन नहीं किया जा रहा है। अधिकतर जगहों पर लोग पानी के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों से जिला मुख्यालय, घोरावल, चोपन, दुद्धी आदि नगरीय इलाकों में आने वाले मेहनतकश लोगों को प्यास बुझाने के लिए बंद बोतलों का सहारा लेना पड़ रहा है।
दूसरी ओर राबर्ट्सगंज नगर में दो साल पूर्व 15 स्थानों पर वाटर कूलर मशीन लगवाई गई थी। इस पर लाखों रुपये खर्च हुए थे। एक ओर जहां कई स्थानों पर प्रमुख स्थानों से हटकर दूर वाटर कूलर लगाए गए हैं। वहीं अधिकांश जगह गर्म पानी ही आ रहा है।
विज्ञापन
कई स्थानों पर मशीनें तो हैं, लेकिन ताले के अंदर बंद हैं। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच गला तर करने के लिए लोग तरस जा रहे हैं। लोग प्यास बुझाने के लिए चाय पान की दुकानों का सारा ले रहे हैं या तो बंद बोतल पानी खरीद रहे हैं।