फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There is a possibility of killing a young man for mobile phone police is investigating

मोबाइल फोन के चक्कर में युवक की हत्या का अंदेशा, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of killing a young man for mobile phone police is investigating
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र केगौरी गांव में संदिग्ध हाल में एक युवक की हुई मौत ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि कुछ युवकों ने मोबाइल की चक्कर में रामआशीष की पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार केा एएसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कोतवाल को 24 घंटे में घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 28 अगस्त की रात में गौरी गांव में घायलवस्था में बिरहुलिया गांव निवासी रामआशीष पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया था। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में कोतवाल अंजनी कुमार राय और एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी को युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा करने के लिए लगाया। पुलिस की जांच में पता चला है कि कुछ युवकों राम आशीष को मारपीट कर घायल करने के बाद फरार हो गए थे। सोमवार को पिटाई करने वालों की तलाश में गौरी समेत कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी थी। वहीं कोतवाल के साथ एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं सोमवार को मृतक की मां कौशिया ने कुछ लोगों के खिलाफ पीट कर हत्या करने की तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed