फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There Beptri delivery systems

वितरण प्रणाली व्यवस्था हुई बेपटरी

Tue, 16 Jun 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Tue, 16 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
There Beptri delivery systems
जिले में बेपटरी हो चुकी वितरण प्रणाली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मंगलवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने डीएसओ के नाम उनके कार्यालय में मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


 चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल नियमानुसार कार्डधारकों को अनाज और केरोसिन का वितरण शुरू नहीं किया गया तो जिलापूर्ति विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे जिलाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलापूर्ति अधिकारी के नाम डीएसओ कार्यालय में मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकांश कोटेदार कार्डधारकों को सही ढंग से अनाज, केरोसीन और चीनी का वितरण नही कर रहे हैं। सबसे अधिक दुरूह और नक्सल क्षेत्र के कार्डधारकों का शोषण किया जा रहा है।


 जिले में स्थित कई पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल मेें घटतौली की जा रही है। इसके अलावा  घरेलू गैस सिलेंडर में भी घटतौली की जा रही है।

गैस सिलेंडर की होम डिलेवरी नही की जा रही है। जबकि उपभोक्ताओं से होम डिलेवरी का भी चार्ज लिया जा रहा है। कहा कि सारे कमियों को तत्काल ठीक नही किया गया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

 इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला सचिव ममता, शीला, आशा, रेखा, सरस्वती, विद्यावती, लीलावती, चंचला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed