{"_id":"654130ef57ea4d3f2d081fd8","slug":"there-are-many-big-businessmen-and-doctors-in-the-top-100-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-5323-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली विभाग के टॉप-100 बकाएदारों में कई बड़े व्यापारी और डॉक्टर भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली विभाग के टॉप-100 बकाएदारों में कई बड़े व्यापारी और डॉक्टर भी
विज्ञापन
सोनभद्र। विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज अंतर्गत सिर्फ घरेलू बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग का करोड़ों रुपये का बिल बकाया है। विभाग के 100 बड़े बकाएदारों की सूची में 10 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर 10 लाख रुपये से लेकर 86 लाख रुपये तक का बिल बाकी है। इसमें एक-दो कामर्शियल कनेक्शन को छोड़कर सभी घरेलू उपभोक्ता हैं। सूची में राबर्ट्सगंज के कुछ नामी डॉक्टर और व्यवसायी भी शामिल हैं। विभाग ऐसे उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित करते हुए कार्रवाई में जुट गया है।
सोनभद्र में सोनभद्र और पिपरी विद्युत वितरण खंड अंतर्गत कुल तीन लाख आठ हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड में सैकड़ों घरेलू उपभोक्ता विभाग का करोड़ों रुपये दबाए बैठे हैं। हाल ही में विभाग की तरफ से टाॅप 100 बकाएदारों की सूची बनाई गई हैं। ये ऐसे बकाएदार हैं जो लंबे समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। सूची में शामिल इन उपभोक्ताओं पर पांच लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया है। इसमें भी टॉप 10 घरेलू उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर 10 लाख से लेकर 86 लाख रुपये तक का बिल बकाया है। विभाग की तरफ से डिफाल्टर घोषित किए गए 100 बकायेदारों की सूची में राबर्ट्सगंज के कुछ चर्चित डॉक्टर, व्यवसायी भी शामिल हैं। विभाग इन बकाएदारों को नोटिस जारी करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई में जुट गया है। इसी तरह से पिपरी विद्युत वितरण खंड में भी बड़े बकाएदार हैं।
कनेक्शन एक किलोवॉट का, बकाया 86-86 लाख रुपये
राबर्ट्सगंज नगर एवं विस्तारित क्षेत्र के तीन उपभोक्ताओं पर 86-86 लाख रुपये बिल बकाया है। बढ़ौली मोहाल की रहने वाली एक महिला उपभोक्ता पर 86 लाख 36 हजार रुपये बिल बकाया है। इनके यहां एक किलोवॉट का कनेक्शन है। ऐसे ही एक उपभोक्ता पुसौली के हैं, इनके यहां विभाग का 86 लाख 48 हजार और प्रभापुरम कॉलोनी राबर्ट्सगंज के एक उपभोक्ता पर 86 लाख 36 हजार रुपये का बिल बकाया है। इन दोनों के पास भी एक-एक किलोवॉट का कनेक्शन है। ये टॉप 100 बकायेदारों की सूची में सबसे ऊपर हैं।
विज्ञापन
लंबे समय से बिल जमा न करने वाले टॉप 100 डिफाल्टर (उपभोक्ताओं) की सूची तैयार की गई है। इन उपभोक्ताओं पर पांच लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया है। इन बकाएदारों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए बिल जमा करने के लिए कहा गया है। बकाया बिल जमा नहीं करने पर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -इं.एके चौधरी, एक्सईएन-विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज।