फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There are 40 mafias in Sonbhadra, seven new ones have joined in ten months.

Sonebhadra News: सोनभद्र में हैं 40 माफिया, दस महीने में सात नए शामिल

Fri, 05 Dec 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
There are 40 mafias in Sonbhadra, seven new ones have joined in ten months.
सोनभद्र। सोनभद्र में माफिया की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पुलिस रिकॉर्ड में जिले में 40 माफिया के नाम दर्ज हैं। इस साल 10 महीने में सात नए माफिया बने हैं। इनमें पांच पशु तस्करी से जुड़े हैं। इसके अलावा भू माफिया, खनन माफिया, वन माफिया की भी शामिल हैं। पुलिस इन पर शिकंजा कसने में जुटी है। साथ ही अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त नए लोगों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अपराध और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 62 गैंगों को सूचीबद्ध किया गया है। वहीं 227 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए अब तक 71 को जिला बदर कराया जा चुका है। आदतन अपराधियों पर नियंत्रण के लिए 625 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट (आपराधिक इतिहास) भी तैयार किया गया है। बता दें कि जिले में 33 अपराधियों को पहले ही माफिया का दर्जा दिया जा चुका है।
विज्ञापन

इसमें दो आपराधिक माफिया, 10 भू माफिया, चार खनन माफिया, एक वन माफिया, पांच मादर्क पदार्थ/शराब माफिया, चार गो तस्कर माफिया वहीं तीन अन्य माफिया घोषित हैं। मौजूदा साल में गो तस्करी के पांच, मादक पदार्थ और गंभीर अपराधों से जुड़े एक-एक व्यक्ति को माफिया के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
माफिया की सूची में शामिल हुआ इनका नाम::
- झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह निवासी बदरे आलम को गो तस्कर माफिया का दर्जा दिया गया है। उसके खिलाफ कोन थाने में गैंग लीडर के रूप में प्राथमिकी दर्ज है।
- मोहम्मद उमर उर्फ बबलू निवासी बहुअरा थाना राबटर्सगंज को मादक पदार्थ माफिया के रूप में चिन्हित किया गया है। उसके खिलाफ राबटर्सगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज है।
- राजकरन उर्फ भोला चौहान निवासी विक्रमपुर थाना पन्नूगंज को आपराधिक माफिया के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। उसके विरूद्ध पन्नूगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
- राजन उर्फ राजा अली निवासी सेमरिया, थाना रायपुर, हिफाजत हुसैन उर्फ बाबा निवासी कनहरा थाना चोपन, विकास यादव निवासी गड़ईडीह प्रीतनगर थाना चोपन, गफ्फूर निवासी तकिया थाना राबटर्सगंज गो तस्कर माफिया के रूप में चिन्हित किए गए हैं। राजन और विकास के खिलाफ रायपुर, हिफाजत के खिलाफ ओबरा व गफ्फूर के खिलाफ पन्नूगंज थाने में एफआईआर दर्ज है।
---
मादक पदार्थ के 11, गो तस्करी के 26 गैंग पंजीकृत
जिले में मादक पदार्थ के 11, वाहन चोरी के पांच, गंभीर अपराधों के मामले में एक, धोखाधड़ी के लिए एक, गो तस्करी के 26, अवैध शराब कारोबार के दो, नकबजनी के चार, फर्जी करेंसी के लिए एक पंजीकृत है। कोयला चोरी के लिए दो, डीजल चोरी के लिए एक, चोरी से जुड़े तीन, हत्या का एक, खनन का एक, जालसाजी का एक और गैंगरेप के दो गैंग पंजीकृत किए गए हैं।

--
वर्जन -
अपराध पर नियंत्रण के लिए अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। आगे भी जो अपराधी तस्करी या गंभीर अपराधों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। -अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed