{"_id":"68b4931abf7b9fc6610f59a7","slug":"the-young-man-had-left-home-at-night-his-body-was-found-under-the-culvert-in-the-morning-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-133555-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रात में घर से निकला था युवक सुबह पुलिया के नीचे मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रात में घर से निकला था युवक सुबह पुलिया के नीचे मिली लाश
विज्ञापन
चोपन/सलखन। चोपन थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिया के नीचे दो युवकों की लाश मिली। दोनों अपने घरों से शनिवार की शाम निकले थे। उनके मुंह से खून निकल रहा था।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस इन्हें दुर्घटना मान रही है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
पहली घटना बर्दिया गांव की है। बर्दिया गांव के चुनहिया टोला निवासी कमलेश साहनी (30) शनिवार को किसी व्यक्ति के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह गांव के बाहर पुलिया के नीचे वह मृत हाल में मिला। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन की। भाई सुनील ने बताया कि कमलेश नशे का सेवन करता था। एक युवक उसे अपने साथ बाइक से ले गया था। आशंका है कि नशा में धुत होने के बाद हत्या की गई है। वहीं सीओ रणधीर मिश्र ने बताया कि मौके पर छानबीन की गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य खंगाले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
उधर, दूसरी घटना पटवध गांव की है। गांव निवासी गुड्डू धैकार (25) शनिवार की रात किसी बात से गुस्सा होकर घर से निकला था। रात नौ बजे के करीब परिवार में किसी बात को लेकर नोकझाेंक हुई थी। जिससे नाराज होकर वह घर से निकला था। परिजन तब से उसकी तलाश कर रहे थे, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।
इस बीच रविवार को घर से कुछ दूर अमिला धाम रोड धैकार बस्ती के पास स्थित सोनपंप मुख्य नहर की पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।