{"_id":"691cd565af6b19381a024802","slug":"the-woman-was-in-agony-for-three-hours-and-the-lawyer-rushed-her-to-the-hospital-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-137600-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन घंटे तक तड़पती रही महिला, अधिवक्ता ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन घंटे तक तड़पती रही महिला, अधिवक्ता ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
कोन अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित महिला।
कोन। पिपरखाड़ ग्राम पंचायत के केरवा टोला निवासी पार्वती देवी (25) पत्नी परदेशी यादव मंगलवार की शाम सड़क पर बुखार से तड़प रही थी। अधिवक्ता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया लेकिन उसे एंबुलेंस ही नहीं मिली।
अधिवक्ता श्याम राज गुप्ता की नजर घायल महिला पर पड़ी। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से महिला को सीएचसी कोन में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पार्वती देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर तो कर दिया, लेकिन 108 एंबुलेंस मिलने में भारी लापरवाही सामने आई। अधिवक्ता श्याम राज गुप्ता के अनुसार तीन घंटे तक एम्बुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन शाम छह बजे तक कोई वाहन नहीं पहुंच सका। महिला की सास पनबसिया देवी अस्पताल में मौजूद रहीं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण किसी प्राइवेट वाहन से ले जाने में असमर्थता जाहिर की। एंबुलेंस सेवा की उदासीनता के चलते गंभीर अवस्था में महिला सीएचसी कोन में ही पड़ी रही।
वर्जन-
महिला की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एंबुलेंस वाराणसी गई है। दूसरी एंबुलेंस आते ही उसे जिला अस्पताल भेजा जाएगा। - डॉ. जेपी सिंह, कोन सीएचसी अधीक्षक