फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The weather is pleasant due to heavy rain, relief from humidity

झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, उमस से राहत

Tue, 01 Jun 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant due to heavy rain, relief from humidity
सोनभद्र। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को दोपहर में झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। बिना मौसम हुई बारिश ने साफ-सफाई की पोल खोल दी। नालियां ओवरफ्लो करने से सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यास तूफान की वजह से 25 मई की रात से 28 मई तक मौसम खराब था। रुक-रुककर बारिश हो रही थी। 29 मई से मौसम साफ हुआ और धूप निकलने से लोगों ने राहत ली। दो दिन से उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। उमस के आगे कूलर, पंखा भी बेअसर हो गया था। मंगलवार को भी सुबह से तेज धूप निकली थी। दोपहर करीब 12.30 बजे आसमान में अचानक बादल छाने लगे और कुछ ही देर में आंधी के साथ बारिश होने लगी। करीब 40 मिनट तक झमाझम बारिश हुई और मौसम सुहाना हो गया। उधर सफाई न होने से जाम नालियां ओवरफ्लो करने लगी। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर जमा होने लगा। इससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतें हुई। राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी के सामने, इमरती गांव के सामने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर, नई बस्ती, आंबेडकर नगर सहित अन्य स्थानों पर जलजमाव से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हुई। ग्रामीण इलाकों में भी चौतरफा बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का इंतजार कर रहे किसान अपने गेहूं को बारिश से बचाने की जुगत करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed