फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The way is clear for the construction of roadways bus station in Churuk

Sonebhadra News: चुर्क में रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ

Mon, 01 Sep 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The way is clear for the construction of roadways bus station in Churuk
सोनभद्र। करीब ढाई दशक से चुर्क में रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण को लेकर चल रहा जमीन विवाद का पटाक्षेप सुलह समझौता के आधार पर हो गया। इससे अब यहां रोडवेज बस स्टेशन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन निगम जमीन का नामांकन अपने नाम कराने में जुट गया है। जमीन का नामांकन होने के बाद सोनभद्र डिपो प्रबंधन की तरफ से बस स्टेशन के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन में भेजी जाएगी। चुर्क में बस स्टेशन बनने व रोडवेज बसों का संचालन होने से करीब 10 हजार आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

चुर्क में सीमेंट कारखाना के स्थापना के बाद से रोडवेज बस स्टेशन का संचालन हो रहा था। सीमेंट कारखाना बंद होने के बाद रोडवेज बस स्टेशन उपेक्षा का शिकार हो गया था। चुर्क होकर रोडवेज बसों का संचालन भी बंद हो गया। देखरेख के अभाव में रोडवेज बस स्टेशन खंडहर में तब्दील हो गया। चुर्क नगर स्थित इस जमीन पर स्वामित्व को लेकर करीब ढाई दशक से परिवहन निगम और चुर्क नगर पंचायत के बीच रार मची थी। इसे डीएम बद्रीनाथ सिंह के निर्देश पर गठित जांच टीम ने सीमांकन करने के बाद सुलह समझौता के आधार पर सुलझा लिया। अधिकारियों की मानें तो करीब 12 बिस्वा विवादित जमीन पर सुलह समझौते के आधार पर करीब आठ बिस्वा जमीन परिवहन निगम को और चार बिस्वा जमीन नगर पंचायत चुर्क को मिली है। जमीन विवाद का मसला सुलझने के बाद परिवहन निगम इस जमीन का नामांकन कराने में जुट गया है। नामांकन होने के बाद यहां रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी। चुर्क में रोडवेज बस स्टेशन बनने एवं रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से चुर्क नगर पंचायत के साथ ही ग्रामीण अंचल के करीब 10 हजार लोगों को आवागमन की सुविधा होगी।
विज्ञापन

समझौते के आधार पर जमीन का मसला सुलझा लिया गया है। परिवहन निगम के नाम जमीन का नामांकन कराने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नामांकन हो जाएगा। इसके बाद बस स्टेशन निर्माण के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। -विश्राम सिंह, एआरएम- सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed