{"_id":"5712923b4f1c1b5d704a6b7f","slug":"the-water-crisis-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पानी संकट को लेकर मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पानी संकट को लेकर मचा हाहाकार
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
water crisis in mp
- फोटो : water crisis in mp
सोनभद्र ऊर्जांचल में पेयजल संकट को लेकर मची रार ने आखिरकार अधिकारियों की तंद्रा तोड़ दी। जहां सीडीओ महेंद्र सिंह शुक्रवार देर रात तक औड़ी अनपरा, कुलडोमरी आदि गांवों का जायजा लेने पहुंचे, वहीं दुद्धी एसडीएम डा. विश्राम सिंह यादव ने शनिवार की दोपहर में अनपरा थाने में पानी संकट की जानकारी ली। अनपरा, औड़ी, कुलडोमरी, रणहोर में ग्रामीण कई दिनों से पानी संकट को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। शुक्रवार को प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालात को देखते हुए औड़ी ग्राम पंचायत को पंचायत स्तर से एक टैंकर, अनपरा परियोजना से एक टैंकर, एनजीओ सहयोग सचिव पंकज मिश्रा की ओर से एक टैंकर उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा पंकज की ओर से बारह हजार लीटर का एक बड़ा टैंकर भी उपलब्ध कराया गया, जो औड़ी के साथ ही पूरे भाठ क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराएगा। सभी का शनिवार की सुबह दस बजे नेहरू चौक से विधिवत संचालन शुरू किया गया। अनपरा को एक टैंकर, कुलडोमरी को पांच टैंकर उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लाक के कुल 21 ग्राम सभाओं में 48 टैंकर की व्यवस्था की गई है। वहीं पूरे दुद्धी तहसील क्षेत्र के लिए 114 टैंकर पानी आपूर्ति का निर्णय लिया गया है। प्रशासन का अनुमान है कि इससे रोजाना 1.18 लाख लोगों को पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन