फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The wall built on government land collapsed

फोर्स की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बनाई गई दिवार को ढहाया

Sun, 28 Feb 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
The wall built on government land collapsed
चुर्क। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कूरा के मुसही चरका टोला में फोर्स की मौजूदगी में डीपीआरओ, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और नायब तहसीलदार ने जेसेबी से सरकारी जमीन पर बनाई गई दीवार को ढहा दिया। सामुदायिक शौचालय बनवाने के नाम पर बाउंड्री बनवाई गई थी। इस दौरान आसपास के कई लोगों को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के रूप में चिह्नित करते हुए उन्हें शीघ्र भूमि खाली करने के लिए निर्देश दिए गए। पिछले माह में कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत की थी कि निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर ने पीडब्लूडी की जमीन पर सामुदायिक शौचालय बनवाने के नाम पर अवैैध कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार रवि प्रजापति, डीपीआरओ विशाल सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता, कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा, क्षेत्रीय लेखपाल रत्नेश शुक्ला चुर्क चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर जेसेबी से सरकारी भूमि पर बनी दिवार ढहवाने लगे। उसी वक्त मनोज सोनकर ने पहुंच कर अधिकारियों से कह कि सामुुदायिक शौचालय बनवाने के लिए बाउंड्री बनवाने और शौचालय के लिए जिला पंचायत को प्रस्ताव दिए हैं, जिसकी कापी उनके पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों ने पीडब्ल्यूडी की जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस दौरान कुछ देर के लिए अतिक्रमण हटाने का काम ठप हो गया। लेखपाल व पीडब्लूडी के जेई ने आसपास जमीनों की नापी की तो छह लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए मिले। अधिकारियों ने अवैध ढंग से जमीन हथियाने वालों नाम नोट कर उन्हें जल्द खाली करने का निर्दश दिया। मनोज सोनकर ने अधिकारियों को बाउंड्री तोड़ने से मना करते हुए कहा कि हमारे द्वारा कब्जे वाली जमीन का सपुर्दगी नामा लिखकर ले ले कि उस पर कोई भी सरकारी कार्य के लिए निर्माण कार्य कराया जाय, लेकिन बाउंड्री न तोड़ी जाए। पीडब्ल्यूडी ने सपुर्दगी नाम लेकर विभाग का बोर्ड उस पर लगा दिया। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर का कहना है कि हमारी राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए कुछ लोगों ने साजिश के तहत बाउंड्री को तोड़वाया। जबकि जिस जमीन पर बाउंड्री बनी थी, उस पर सामुदायिक शौचालय के लिए प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed