फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The wait for school bags, dresses is over

स्कूल बैग, ड्रेस के लिए इंतजार खत्म

Sat, 30 Jul 2022 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
The wait for school bags, dresses is over
सोनभद्र। जिले में परिषदीय स्कूल के सभी बच्चे अब जल्द ही यूनिफार्म में दिखेंगे। डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के आधार से लिंक बैंक खातों में धनराशि भेजने की तैयारियां विभाग की ओर से पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अब जल्द ही जूता-मोजा, बैग और यूनिफार्म में नजर आएंगे। एक अगस्त से अभिभावकों के खाते में निशुल्क यूनिफॉर्म का पैसा भेजना शुरू हो जाएगा। जिले में करीब 2.70 लाख से अधिक बच्चों का नामांकन हुआ है। इनमें से करीब दो लाख बच्चों का आधार सत्यापन हो गया है। इन बच्चों के अभिभावकों के खाते में एक अगस्त को धनराशि पहुंच जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को यूनिफॉर्म का बजट देने की तैयारी हो चुकी है। इस बार जूता मोजा, यूनिफॉर्म, बैग के साथ-साथ 100 रुपये प्रति बच्चा स्टेशनरी के नाम पर भी दिया जाएगा। कुल 1200 रुपये अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे। एक अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अभिभावकों के खाते में बजट भेजने की लखनऊ में शुरुआत करेंगे। इसे हर विद्यालय में छात्रों और अभिभावकों को लाइव दिखाया जाएगा। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों के यूनीफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग और जूता-मोजा के लिए 1100 रुपये पिछले वर्ष से उनके अभिभावकों को सरकार भेज रही है। यह धनराशि डीबीटी के जरिए अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है। इस बार स्टेशनरी के लिए 100 रुपये देने का फैसला लिया है। पहली बार बच्चों के अभिभावकों को 1200 रुपये मिलेंगे। स्टेशनरी में चार कापियां, दो पेंसिल, दो रबर व दो शार्पनर को शामिल किया गया है। यह धनराशि बच्चों के परिजनों या अभिभावक के खाते में भेजी जाएगी। ऐसे में बच्चों को जल्द ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed